दरौली में पीआरएस ने पीओ को जान से मारने की दी धमकी

दरौली: स्थानीय प्रखंड के एक पंचायत रोजगार सेवक द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गयी है. धमकी मिलने की घटना की जानकारी उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यक्रम पदाधिकारी ने कार्रवाई के लिए दिया है. इसके बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रहीं है. इस […]

दरौली: स्थानीय प्रखंड के एक पंचायत रोजगार सेवक द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गयी है. धमकी मिलने की घटना की जानकारी उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यक्रम पदाधिकारी ने कार्रवाई के लिए दिया है. इसके बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रहीं है.

इस मामले में कार्यक्रम पदाधिकारी सैफुल्लाह अंसारी का कहना है कि गुरुवार को मैं अपने कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्यों का निष्पादन कर रहा था कि अचानक पंचायत रोजगार सेवक सुधीर कुमार भारती आकर मेरे साथ बदसलूकी करने लगा. इसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगा. जिस पर मौके से जैसे-तैसे जान बचाकर भागा. इसके बाद मैं जिला में अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित किया. साथ ही स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी सूचना दिया. घटना के कारण के बारे में कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा यह बताया गया कि सुधीर कुमार भारती के कार्यकाल में चार पंचायतों में कुल छह लाख का गबन का मामला प्रकाश में आया है. जिसका रिपोर्ट मेरे द्वारा जिला भेज दिया गया है. वही इस संबंध में पंचायत रोजगार सेवक सुधीर कुमार भारती का कहना है कि मेरे पंचायत में हुए कामों का भुगतान कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा नहीं किया गया है.

इसी के संबंध में उनसे पूछताछ करने गया था कि उन्होंने मेरे साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन सामान की सूची पहले से बनी हुई है उसे डिलीट कर अपने किसी चहेते वेंडर के खाते में भुगतान किया जा रहा है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >