सीतामढ़ी: सुरसंड में तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, युवक गंभीर घायल

सीतामढ़ी के सुरसंड में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एनएच-227 के किनारे गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Sitamarhi News: सुरसंड के रामबाग के समीप शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एनएच-227 के किनारे गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा.

पुपरी का रहने वाला है घायल युवक

घायल की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी मनु राम के पुत्र गौरीशंकर राम के रूप में हुई है.

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. इरशाद रजा ने बताया कि हादसे में युवक का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बाइक निकालने का प्रयास जारी

थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक गहरे गड्ढे में गिर गई है, जिसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

डॉ. इरशाद रजा ने बताया कि घायल युवक ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील की


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >