12.600 लीटर सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह गेनपुर गांव में छापेमारी कर 12.600 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह गेनपुर गांव में छापेमारी कर 12.600 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बनतारा गांव निवासी प्रशांत कुमार के रुप में की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त उसकी बाइक भी जब्त की गयी है. बताया गया है कि उक्त शराब बाइक के सीट के नीचे एवं टंकी काटकर छिपा कर रखा था. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >