193 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने शुक्रवार को हनुमान चौक चार मुहानी के पास नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सोनबरसा. थाने की पुलिस ने शुक्रवार को हनुमान चौक चार मुहानी के पास नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के झलसी गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र दीपक कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि तस्कर के पास से 300 एमएल के 193 बोतल शराब बरामद किया गया है. वहीं, तस्करी में प्रयुक्त उसकी बाइक(बीआर30एके 6163) जब्त कर ली गयी है. पुअनि अन्नु भारती के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >