अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीपीओ

एसडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने की.

पुपरी. एसडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने की. एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों के समक्ष उनके थाना क्षेत्र की मासिक अपराध की समीक्षा की. उन्होंने बारी-बारी से प्रत्येक थाने में दर्ज मामलों की स्थिति, लंबित कांडों की संख्या व केस प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की. एसडीपीओ ने कहा कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें, वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं तथा क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करें. बैठक के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, शराब एवं नशीली पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता बढ़ाने को कहा. इस मौके पर पुपरी सर्किल इंस्पेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव, पुपरी थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, सुरसंड लालकिशोर गुप्ता, भिट्ठा मनोज कुमार, बोखड़ा सुरेंद्र कुमार, बाजपट्टी अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >