पांच लाख नगद व लाखों के आभूषण की चोरी

थानाक्षेत्र के पटदौरा वार्ड 14 निवासी शिव ज्योति देवी ने अपने घर में हुए चोरी को ले प्राथमिकी दर्ज कराई है.

बाजपट्टी. थानाक्षेत्र के पटदौरा वार्ड 14 निवासी शिव ज्योति देवी ने अपने घर में हुए चोरी को ले प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना सोमवार देर रात की है. जब उसकी सास की तबीयत खराब होने की वजह से पह पूरे परिवार के साथ शहर के एक निजी अस्पताल में चली गई थी. आवेदिका के पति भारतीय सेवा बीएसएफ में कार्यरत है. इसलिए वह ड्यूटी पर थे. बताया गया कि चोरी किए गए सामानों में 80 ग्राम स्वर्ण आभूषण, मंगलसूत्र, 9 कान में का, दो पायल, दो चांदी का चोटी, चांदी का पान व कटोरा सहित लाखों के आभूषण समेत पांच लाख नगद चोरी हुई है. घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अमृत कुमार पाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द से जल्द इसका खुलासा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >