सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ निकली कलश यात्रा, पुपरी में शुरू हुआ तीन दिवसीय हनुमत ज्ञान महायज्ञ

सीतामढ़ी के सिंगियाही गांव में हनुमान मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीमद हनुमत ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ. बुढ़नद नदी से पवित्र जल भरकर निकाली गई कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक रंग में रंग दिया.

Sitamarhi News: नगर क्षेत्र के सिंगियाही गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को तीन दिवसीय श्रीमद हनुमत ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा.

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और सेवा शिविर भी लगाए गए.

बुढ़नद नदी से कन्याओं ने भरा पवित्र जल

कलश शोभायात्रा हनुमान मंदिर परिसर से निकलकर बुढ़नद बांध होते हुए डीहबार स्थान पूरा घाट पहुंची.

यहां कुंवारी कन्याओं ने बुढ़नद नदी से कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद यात्रा राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 527C, ब्रह्मस्थान और कायस्थ टोल होते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची.

रास्ते भर श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत

पूरा घाट पर बिंदेश्वर झा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शर्बत और टॉफी की व्यवस्था की गई.

वहीं ब्रह्मस्थान में सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों ने शर्बत वितरण किया. यात्रा मार्ग में ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया.

प्रवचन में बताए हनुमानजी के आदर्श

महायज्ञ का शुभारंभ पंडित संतोष पाठक ने विधि-विधान से द्वार पूजन के साथ कराया.

प्रवचन के दौरान उन्होंने सुंदरकांड का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हनुमानजी अतुलित बल, बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने सीता की खोज के लिए जाम्बवंत के नेतृत्व में हनुमानजी को दक्षिण दिशा में भेजा था.

उन्होंने कहा कि कलियुग में हनुमानजी की भक्ति से श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं. "रामकाज में कोई विश्राम नहीं" के संदेश के साथ हनुमानजी ने समुद्र लांघकर कर्तव्य और समर्पण का आदर्श प्रस्तुत किया.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

महायज्ञ में दीपक स्वर्णकार, सभापति ब्रजेश कुमार जालान, उपसभापति जयप्रकाश उर्फ जयकिशोर, नागेश्वर शर्मा, संतोष सानू, रामबाबू शर्मा, शंभूलाल कर्ण, प्रकाश कर्ण, भोगेंद्र पासवान, दिनेश शर्मा, मोहन पासवान, जनार्दन लाल कर्ण, किरण संतोष देवी, तारा शर्मा, अभिजीत शर्मा, सचिन शर्मा, भोगेंद्र मुखिया, विश्वेश्वर मुखिया, पिंटू गिरी, अमित मुखिया, शांतनु शर्मा, रघुवीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

महायज्ञ के आगामी दिनों में धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और प्रवचन का कार्यक्रम जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >