शराब के नशे में चार नेपाली नागरिक गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

बेला. पुलिस ने शनिवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनकी चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो, वाहन से बरामद एक बोतल बियर, तीन मोबाइल व 11500 भारतीय व 4200 नेपाली करेंसी को बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नेपाल के मनराकट्टी निवासी सोहन कुमार सिंह, सरपल्लो निवासी दीपेन सिंह, मनराकट्टी के ही हरिशंकर दुबे व जनकपुर निवासी रामबालक मिश्र के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >