शिवहर के युवक को मुजफ्फरपुर में मारी गोली, 15 हजार की लूट

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनौटा गांव के समीप निर्माणाधीन फोरलेन पर लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारकर बाइक और 15 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये.

शिवहर: पटना से शिवहर घर लौट रहे रैपिडो बाइक सर्विस चालक को मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनौटा गांव के समीप निर्माणाधीन फोरलेन पर लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारकर बाइक और 15 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घायल का इलाज मुजफ्फरपुर जिले के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शिवहर शहर के थाना रोड निवासी बद्री आलम के पुत्र मोहम्मद शहनवाज हुसैन बुधवार की देर रात एक बजे के करीब पटना से शिवहर घर के लिए निकला, जो रास्ते में ही मुजफ्फरपुर जिले के चिकनौटा गांव के समीप निर्माणाधीन फोरलेन पर गुरुवार की सुबह 3 बजे के करीब बाइक सवार तीन अपराधियों ने अचानक उसकी बाइक को रोक दिया और बाइक व नकद राशि की मांग की. जिसका विरोध शहनवाज ने किया. तो अपराधियों ने उसके ऊपर फायरिंग की. जिसके कारण शहनवाज के दाहिने जांघ में गोली लगते ही जमीन पर गिर गया तथा अपराधियों ने उसकी बाइक और लगभग 15 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन को लेकर जांच में जुट गई. घटनाक्रम की जानकारी देते हुए घायल मोहम्मद शहनवाज हुसैन के पिता बद्री आलम ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के मां जानकी हॉस्पिटल में शहनवाज का इलाज चल रहा है. जो फिलहाल खतरे से बाहर है. अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >