गोली से घायल आंदोलनकारी की हालत नाजुक

गोली से घायल आंदोलनकारी की हालत नाजुक बैरगनिया. सीमावर्ती गौर में मधेस आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शेख तबरेज के पिता नुरुल हुसैन ने रौतहट के प्रमुख जिलाधिकारी नरहरि बराल एवं एसपी गणेश रेग्मी को आवेदन देकर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी को बरखास्त करने की मांग की है. मालूम हो कि पिछले महीने गौर […]

गोली से घायल आंदोलनकारी की हालत नाजुक बैरगनिया. सीमावर्ती गौर में मधेस आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शेख तबरेज के पिता नुरुल हुसैन ने रौतहट के प्रमुख जिलाधिकारी नरहरि बराल एवं एसपी गणेश रेग्मी को आवेदन देकर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी को बरखास्त करने की मांग की है. मालूम हो कि पिछले महीने गौर के कबीर चौक पर आंदोलन के दौरान शेख तबरेज की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गयी थी. उधर आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से घायल एक अन्य आंदोलनकारी की हालत भी नाजुक बनी हुई है. रौतहट जिले के टिकुलिया गांव निवासी लालबाबू पटेल(50) को इलाज के लिए नारायणी उप क्षेत्रीय अस्पताल वीरगंज में भरती कराया गया है. नेपाल सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रसाद पटेल ने बताया कि अस्पताल में लालबाबू पटेल का समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. चार माह पूर्व गौर में आंदोलन के दौरान लालबाबू पटेल को गोली लगी थी. श्री पटेल के इलाज के लिए जन सहयोग से कंबल, कपड़ा आदि का वितरण कर 12 हजार की राशि चंदा के तौर पर जुटायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >