याद किये गये बर्धन, दी गयी श्रद्धांजलि पुपरी. स्थानीय रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के समीप भाकपा अंचल कमेटी की पुपरी शाखा की एक बैठक मंगलवार को लक्ष्मी दास की अध्यक्षता में हुई. मौके पर पार्टी के पूर्व महासचिव एबी वर्धन व पूर्व पंसस राम सागर साह के निधन पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की गयी. बाद में वर्धन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर पार्टी नेता नवल किशोर राउत ने कहा कि पूर्व महासचिव वर्धन के निधन को पार्टी, वामपंथ, मजदूर आंदोलन व श्रमिक संघों के संघर्ष के लिए अपूर्णीय क्षति बताया. कहा कि वर्धन के हीं प्रयास से गत विधानसभा चुनाव में वाम दलों का गंठबंधन बन सका था. मौके पर नरेश पासवान, सीताराम दास, रत्नेश लाल, इंदल, परीक्षण दास, शंकर, गोल्डन, आस नारायण, रिजवान, मन्नान, शफी, दुर्गा सहनी, सीताराम राम, सोनेलाल पासवान, मोहन ठाकुर व विजयकांत मिश्र समेत अन्य मौजूद थे. बताया गया है कि एबी वर्धन महज 15 वर्ष के थे तभी यह पार्टी ज्वाइन कर लिया था. 92 वर्ष की अवस्था तक लाल झंडा के सिपाही बन कर पार्टी की सेवा करने के साथ हीं ट्रेड यूनियनों के सिर्फ पद पर रहे. वे एशिया के सबसे वरीय व सम्मानित वामपंथी नेता रहे हैं. उनका जन्म 25 सितंबर 1925 को बंगला देश के सिलहट मे हुआ था. अर्थशास्त्र विषय से एमए पास थे.
याद किये गये बर्धन, दी गयी श्रद्धांजलि
याद किये गये बर्धन, दी गयी श्रद्धांजलि पुपरी. स्थानीय रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के समीप भाकपा अंचल कमेटी की पुपरी शाखा की एक बैठक मंगलवार को लक्ष्मी दास की अध्यक्षता में हुई. मौके पर पार्टी के पूर्व महासचिव एबी वर्धन व पूर्व पंसस राम सागर साह के निधन पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा […]
