छात्रवृत्ति के लिए रंजना चयनित

छात्रवृत्ति के लिए रंजना चयनित फोटो- 21 रंजना भारती सीतामढ़ी. डीएवी पब्लिक स्कूल, डुमरा के वर्ग नवम की छात्रा रंजना भारती राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित की गयी है. पूरे देश से चयनित कुल 20 छात्राओं में रंजना भी शामिल हैं. बिहार से एक मात्र छात्रा रंजना को उक्त उपलब्धि हासिल हुयी है. साइंस […]

छात्रवृत्ति के लिए रंजना चयनित फोटो- 21 रंजना भारती सीतामढ़ी. डीएवी पब्लिक स्कूल, डुमरा के वर्ग नवम की छात्रा रंजना भारती राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित की गयी है. पूरे देश से चयनित कुल 20 छात्राओं में रंजना भी शामिल हैं. बिहार से एक मात्र छात्रा रंजना को उक्त उपलब्धि हासिल हुयी है. साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तहत संचालित उक्त छात्रवृत्ति योजना में पूरे भारत से योग्य छात्राओं को चुना जाता है. चयनित प्रत्येक छात्रा को वार्षिक शैक्षिक सत्र में छात्रवृत्ति के रूप में पांच हजार रुपये प्रदान किये जाते हैं. उक्त उपलब्धि के लिए स्कूल के प्राचार्य डाॅ वीरेंद्र कुमार ने रंजना, उसके परिवार व सभी शिक्षकों को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >