हत्या के मामले में नेत्रहीन भी आरोपित

हत्या के मामले में नेत्रहीन भी आरोपित फोटो-20 दरवाजे पर मृतक के पिता व भाई. व्यवसायियों ने पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी से की शिकायत बोखड़ा. प्रखंड के सिंघाचौरी गांव के शिव बालक चौधरी व उनका पूरा परिवार पुत्र संतोष चौधरी की हत्या के चलते गम में डूबा हुआ है. साथ ही यह परिवार अपनी […]

हत्या के मामले में नेत्रहीन भी आरोपित फोटो-20 दरवाजे पर मृतक के पिता व भाई. व्यवसायियों ने पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी से की शिकायत बोखड़ा. प्रखंड के सिंघाचौरी गांव के शिव बालक चौधरी व उनका पूरा परिवार पुत्र संतोष चौधरी की हत्या के चलते गम में डूबा हुआ है. साथ ही यह परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर सहमा भी हुआ है. सोमवार को कई विधायकों के साथ पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी श्री चौधरी के घर पर पहुंच घटना की जानकारी लिये थे. बता दें कि मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ नामक स्थान पर संतोष चौधरी गल्ला का व्यवसाय करता था. गत 28 दिसंबर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी. अहियापुर से दर्जनों व्यवसायी सिंघाचौरी पहुंचे थे और अहियापुर पुलिस की शिकायत श्री मोदी से की थी. व्यवसायियों का कहना था कि वे लोग स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से आजिज आ चुके हैं. पुलिस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे लोग वहां से अपना कारोबार समेट लेंगे. श्री मोदी को बताया कि संतोष की हत्या के मामले में संलिप्त उसके ममेरा भाई को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया, जबकि निर्दोष 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में नेत्रहीन व वृद्ध तक को आरोपित बना दिया गया है. श्री मोदी ने व्यवसायियों को धैर्य से रहने की बात कहने के साथ हीं न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. रंगदारी देने पर भी गयी जान मृतक के पिता शिव बालक चौधरी ने बताया कि वर्ष 2009 में उनके घर पर भीषण डकैती हुई थी. नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. नानपुर पुलिस कुछ नहीं की थी और मामले की लीपापोती कर दी थी. बताया कि तीन वर्ष पूर्व संतोष के ममेरा भाई रामबाबू चौधरी ने 10 लाख की रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी. जान बचाने के लिए चुपचाप 3.50 लाख रुपये दे दिया था. बावजूद पुत्र संतोष की जान नहीं बच सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >