लाभुकों को नहीं मिल रहा कन्या विवाह की राशि नानपुर. प्रखंड क्षेत्र के लाभुकों को कन्या विवाह योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. हर दो-चार दिन पर लोग प्रखंड कार्यालय आते हैं और पता लगा कर निराश लौट जाते हैं. उनका कहना है कि प्रखंड कार्यालय में जब से आरटीपीएस काउंटर खुली है तब से यह परेशानी और अधिक बढ़ गया है. काउंटर खुलने के बाद से अब तक हजारों आवेदन स्वीकृति के बाद पड़ा हुआ है, पर लाभुकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है. डोरपुर पंचायत की आरती कुमारी, पुनकला कुमारी व फुलतारण कुमारी समेत अन्य ने बताया कि योजना के लाभ के लिए वित्तीय वर्ष 2013-14 में ही आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से आवेदन जमा की थी. अक्सर कार्यालय आ कर पता करते हैं, पर अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है. क्या कहते हैं अधिकारी इस बाबत बीडीओ संदीप सौरभ ने बताया कि आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से प्राप्त 2353 आवेदन स्वीकृति के बाद पड़ा हुआ है. राशि के अभाव में भुगतान नहीं हो रहा है. जिला से इस मद में एक करोड़ 17 लाख 65 हजार की मांग की गयी है. राशि आते हीं लाभुकों के बीच वितरित कर दिया जायेगा.
लाभुकों को नहीं मिल रहा कन्या विवाह की राशि
लाभुकों को नहीं मिल रहा कन्या विवाह की राशि नानपुर. प्रखंड क्षेत्र के लाभुकों को कन्या विवाह योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. हर दो-चार दिन पर लोग प्रखंड कार्यालय आते हैं और पता लगा कर निराश लौट जाते हैं. उनका कहना है कि प्रखंड कार्यालय में जब से आरटीपीएस काउंटर खुली है […]
