सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी, अंसारी रोड निवासी गुलाम रसूल शेख के 16 वर्षीय पुत्र शानू शेख के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें स्थानीय वार्ड नंबर-12 निवासी सज्जाद अंसारी, नफीस अंसारी, छोटू अंसारी व मिराज अंसारी के अलावा 8-10 अज्ञात को आरोपित किया गया है.
पीडि़त ने बताया है कि आरोपित लोग उसके घर के खिड़की से उसकी बहन का विडियोग्राफी कर रहा था. जिसका विरोध करने पर कट्टा के बट व हॉकी स्टीक से बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया. उसकी मां व बहन ने पानी छिड़क कर होश में लाया. इसी बीच आरोपित लोग उसके घर में घुसने का प्रयास किया, जिसे रोकने का प्रयास करने पर दोबारा बेरहमी से मारपीट शुरू कर दिया. बचाने आयी उसकी मां गुलशन खातून व बहन के साथ मारपीट करने लगा.
उसकी मां भागने लगी, तो सज्जाद ने उसकी साड़ी खींच दिया, जिससे उसकी मां गुलशन खातून नग्न हो गयी. आरोपित उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा. बहन को बचाने का प्रयास करने पर गला में गमछा डाल कर घसीटने लगा. पकड़ ढ़ीला पड़ने पर किसी तरह मां व बहन के साथ भाग कर छिप गया. इस बीच आरोपितों ने घर में घुस कर तोड़-फोड़ करने लगा, जिसमें घर का गेट के अलावा टीवी समेत घर के अधिकांश सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया.
इधर मो सज्जाद की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें शानू शेख के अलावा उसके पिता गुलाम रसूल सरवर, अमानत व 8-10 अज्ञात को आरोपित करते हुए राजोपट्टी, शिव मंदिर के समीप घेर कर मारपीट कर जख्मी करने व मोबाइल व नगदी छीन लेने का आरोप लगाया गया है.
