जैविक खेती के प्रोत्साहन को ले रवाना हुआ रथ

डुमरा : जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत अब किसानों को घर बैठे-बैठे वर्मी कंपोस्ट, नीम तेल, ट्राइकोडमा आदि किट नाशक दवाएं मिल जायेगी. रथ के माध्यम से किसानों को उक्त सामग्री मिलेगी. खरीद की गयी सामग्री पर किसानों को अनुदान भी मिलेगा. रविवार को डीएओ पीके झा ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ […]

डुमरा : जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत अब किसानों को घर बैठे-बैठे वर्मी कंपोस्ट, नीम तेल, ट्राइकोडमा आदि किट नाशक दवाएं मिल जायेगी. रथ के माध्यम से किसानों को उक्त सामग्री मिलेगी. खरीद की गयी सामग्री पर किसानों को अनुदान भी मिलेगा. रविवार को डीएओ पीके झा ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को रवाना किया.

श्री झा ने बताया कि उक्त योजना पूर्व से संचालित है. क्षेत्रीय कर्मियों द्वारा प्रचार-प्रसार नहीं करने कारण योजना के बारे में किसानों के बीच जानकारी का अभाव है. प्रचार के लिए हीं रथ को रवाना किया जा रहा है. साथ हीं सभी प्रखंडों में इसके लिए खुदरा विक्रेता को चिह्नित किया जा रहा है.

बीज व फसल उपचार से संबंधित उक्त सामग्री किसान अपने आवश्यकता के अनुरूप प्राप्त करेंगे. इसकी खरीदारी वे पूरी कीमत पर करेंगे. बाद में किसान विक्रेता को पहचान पत्र, जमीन का रसीद, कैश मेमो व पासबुक की छाया प्रति देंगे. एक सप्ताह के बाद उनके खाते में अनुदान की राशि चली जायेगी. मौके पर सहायक निदेशक सतीश चंद्र झा भी मौजूद थे.

वारंटी गिरफ्तार
रीगा. स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की रात बभनगामा गांव में छापेमारी कर फरार वारंटी नागेंद्र सहनी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने बताया कि नागेंद्र के विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >