मधुमेह रोगियों की हुई नि:शुल्क जांच फोटो-6 शिविर में मौजूद चिकित्सक व अन्यसीतामढ़ी : लायनेस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में रविवार को नगर उद्यान में नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष सविता हिसारिया ने की. प्रत्येक माह की तीसरी तारीख को क्लब द्वारा नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर लगाया जाता है. क्लब की संयुक्त मंत्री प्रो ज्योति सुंदरका ने बताया कि ठंड बढ़ने के बावजूद भी 70 मधुमेह पीडि़तों को खून की जांच कर चीनी स्तर को बताया गया. शिविर को लेकर मधुमेह रोगियों में काफी उत्साह बना रहता है. मौके पर सज्जन हिसारिया, पीआर भारद्वाज, दीपक मस्करा, भूषण सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
मधुमेह रोगियों की हुई नि:शुल्क जांच
मधुमेह रोगियों की हुई नि:शुल्क जांच फोटो-6 शिविर में मौजूद चिकित्सक व अन्यसीतामढ़ी : लायनेस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में रविवार को नगर उद्यान में नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष सविता हिसारिया ने की. प्रत्येक माह की तीसरी तारीख को क्लब द्वारा नि:शुल्क मधुमेह जांच […]
