गांव में शुद्ध पेयजल व शौचालय का अभावबोखड़ा : प्रखंड के खड़का गांव निवासी सोमनाथ झा उर्फ सोनू के नेतृत्व में उप मुखिया श्रीमोहन झा, विमलेश झा, संजीव नाथ मिश्र समेत अन्य ने वार्डवार गांव का भ्रमण कर आम लोगों के समस्याओं से अवगत हुए और उसकी सूची बनायी. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. सही लाभुक को उसका हक नहीं मिल रहा है. हर काम में आज भी बिचौलिये हावी हैं. इस दौरान अधिकतर लोगों ने राशन-केरोसिन कूपन नहीं मिलने, वृद्धा पेंशन व कन्या विवाह योजना के आवेदन को रद्द कर देने, चार माह से पोल गाड़ने के बाद भी बिजली की सुविधा नहीं मिलने, पेयजल का अभाव व शौचालय निर्माण के लिए राशि नहीं मिलने की शिकायत की. लोगों को आश्वासन देते हुए उप मुखिया श्री झा ने कहा कि उनकी टीम प्रखंड से जिला स्तर तक प्रयास कर समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे. मौके पर शिवम कुमार व बलीराम झा समेत अन्य मौजूद थे.
गांव में शुद्ध पेयजल व शौचालय का अभाव
गांव में शुद्ध पेयजल व शौचालय का अभावबोखड़ा : प्रखंड के खड़का गांव निवासी सोमनाथ झा उर्फ सोनू के नेतृत्व में उप मुखिया श्रीमोहन झा, विमलेश झा, संजीव नाथ मिश्र समेत अन्य ने वार्डवार गांव का भ्रमण कर आम लोगों के समस्याओं से अवगत हुए और उसकी सूची बनायी. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में […]
