स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार जख्मी फोटो नंबर-22 स्कॉर्पियो के नीचे घुसी बाइकपुपरी : थाना क्षेत्र के पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ पर पॉवर सब स्टेशन के समीप शनिवार की शाम स्कॉर्पियो व बाइक की आमने-सामने की टक्क र में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक सवार बिरौली गांव निवासी कुणाल कुमार […]

स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार जख्मी फोटो नंबर-22 स्कॉर्पियो के नीचे घुसी बाइकपुपरी : थाना क्षेत्र के पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ पर पॉवर सब स्टेशन के समीप शनिवार की शाम स्कॉर्पियो व बाइक की आमने-सामने की टक्क र में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक सवार बिरौली गांव निवासी कुणाल कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार कुणाल अपनी बाइक नंबर-बीआर-30,जे-4689 से पुपरी बाजार से अपने घर लौट रहा था. जैसे ही पॉवर स्टेशन के समीप पहुंचा, कि सामने से आ रही स्कॉर्पियो नंबर-बीआर-06, पीसी-1685 का चालक तेजी से आकर बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक स्कॉर्पियो के अंंदर चला गया और वह कुणाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया व स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. इधर पुपरी-नानपुर मुख्य पथ पर रविवार की सुबह बाइक दुर्घटना में बहेड़ा गांव निवासी राजीव कुमार जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >