शेखपुरा: पिंडशरीफ में 2021 के हिंसक विवाद में फरार चल रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर पुलिस की कार्रवाई

शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने 2021 में सरस्वती पूजा के दौरान हुए खूनी संघर्ष के मामले में फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है.

Sheikhpura News: जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडशरीफ गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला वर्ष 2021 का है, जब सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण खूनी संघर्ष हुआ था. इस घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

दोनों पक्षों से 20-20 लोगों पर दर्ज था केस

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए 20-20 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. इसी मामले में एक पक्ष के छह आरोपी अदालत में पेश न होकर काफी समय से फरार चल रहे थे. आरोपियों के लगातार गैरहाजिर रहने पर न्यायालय ने सभी के खिलाफ गैर-जमानतीय वारंट (NBW) जारी किया था.

छापेमारी कर 6 आरोपियों को दबोचा

कोर्ट के आदेश के आलोक में सिरारी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष निखिल भास्कर और पीटीसी गुंजन कुमार तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिंडशरीफ गांव में दबिश दी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर सभी छह फरार आरोपियों को धर दबोचा.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंडशरीफ गांव निवासी:

  • सुनील गुप्ता (पिता- श्रीसाव उर्फ कृष्ण प्रसाद गुप्ता)
  • सतीश महतो (पिता- लखन महतो)
  • किशोरी महतो (पिता- लखन महतो)
  • संतोष महतो (पिता- लखन महतो)
  • मुरारी पासवान (पिता- नरेश पासवान)
  • कैलु रविदास (पिता- विशेश्वर रविदास)

पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी छह गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Also Read: शेखपुरा: इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘तेजस इंडिया हैकाथॉन 2026’ का आगाज, डीएम शेखर आनंद ने छात्रों को दिया नवाचार का मंत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >