महायज्ञ परिसर में दो मिठाई दुकानदार भिड़े, भड़की हिंसा के बाद यज्ञ बंद

Sheikhpura News : शेखपुरा: महायज्ञ परिसर में विवाद के बाद हिंसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल.

शेखपुरा से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura News : अरियरी प्रखंड के चोरवर पंचायत अंतर्गत जंगली बीघा गांव में आयोजित श्री श्री 108 महालक्ष्मी महायज्ञ के दौरान एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिसके बाद महायज्ञ को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. जानकारी के अनुसार, विवाद महायज्ञ परिसर में दो मिठाई दुकानदारों के बीच दुकान लगाने को लेकर शुरू हुआ. बताया जाता है कि गांव निवासी बृजनंदन चौहान ने एक बाहरी दुकानदार से दुकान हटाने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. मामले की शिकायत महायज्ञ समिति से की गई. विवाद को शांत कराने पहुंचे गांव के प्रभु चौहान के साथ कथित रूप से लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए.

यज्ञ स्थल पर हिंसा के बाद हालात बेकाबू, पुलिस ने किया मोर्चा संभाल

घटना के बाद यज्ञ स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. समिति के सदस्यों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला. घायल प्रभु चौहान को तत्काल सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद महायज्ञ समिति के सदस्यों के साथ भी अभद्र व्यवहार और मारपीट की बात सामने आई. इसके बाद समिति ने महायज्ञ को बंद करने का निर्णय लिया. ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपित पक्ष के लोग अपने घर में बंद हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एक युवक को सुरक्षित घर से निकालकर कसार थाना ले गई. दूसरी ओर, आरोपित पक्ष के एक युवक ने वीडियो जारी कर घर में पानी और बिजली की समस्या होने की बात कही है. फिलहाल कसार थाना पुलिस गांव में कैंप कर रही है. बुद्धिजीवी और ग्रामीण स्तर पर पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास जारी है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही समाधान निकलने के बाद महायज्ञ पुनः शुरू कराया जाएगा. वहीं ग्रामीणों ने घटना के दौरान पुलिस की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए हैं.

Also Read : सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर चौकस प्रशासन, शेखपुरा के सात केंद्रों पर परीक्षा, सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >