शेखपुरा ने आकांक्षी जिला योजना में देशभर में हासिल किया 15वां स्थान, विकास कार्यों को मिली पहचान

Sheikhpura News : नीति आयोग की नवीनतम आकांक्षी जिला योजना रैंकिंग में शेखपुरा ने देशभर में 15वां स्थान हासिल किया है. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में जिले ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया, जबकि कृषि, जल संसाधन और वित्तीय समावेशन में अभी और सुधार की जरूरत बताई गई है.

Sheikhpura News : आकांक्षी जिला योजना के तहत शेखपुरा को पूरे देश में 15 वां स्थान प्राप्त हुआ है नीति आयोग द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग मार्च माह में जिला ने विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुधार का प्रयास किया है. लेकिन अभी भी आकांक्षी योजना के तहत चलाए जा रहे हैं कार्यों में और तेजी लाने की आवश्यकता है. इस संबंध में प्राप्त जानकारी बताया गया कि पूरे देश के 112 जिलों में चलाए जा रहे.

स्वास्थ्य में 28वीं रैंक, शेखपुरा का बेहतर प्रदर्शन

इस योजना के तहत शेखपुरा ने पिछले महीने के 51.9 अंक को सुधार करते हुए 57.7 अंक प्राप्त करने में सफल रहा. जिला का सबसे बेहतर प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में यहां 68.8 अंक में सुधार करते हुए 79.3 अंक प्राप्त किया. शिक्षा के लिए तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी 77.9 से सुधार करते हुए 88.3 अंक प्राप्त कर पूरे देश में 28 वें स्थान पर रहा आधारभूत संरचना के निर्माण पर किए गए आकांक्षी योजना के तहत कार्य में से पूरा में 66.1 अंक से सुधार करते हुए 67 अंक प्राप्त किया और उसे 29 वें स्थान से संतोष करना पड़ा. हालांकि वित्तीय समावेशन की दायरे में किया जा रहे हैं.

कुछ क्षेत्रों में सुधार, कृषि में अभी लंबा सफर बाकी

कार्यों में शेखपुरा को 51 वें स्थान प्राप्त हुआ है. इसी प्रकार कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र में भी शेखपुरा की स्थिति काफी दयनिय देखी जा रही है. कृषि एवं जल संसाधन को लेकर से पूरा को 47 वां स्थान प्राप्त हुआ है गौरतलब है कि देश के सबसे पिछड़े जिलों को अग्रणी जिला में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आकांक्षी जिला योजना की शुरुआत की.

शिक्षा से आधारभूत संरचना तक सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है आकांक्षी जिला योजना

जिसके तहत शिक्षा स्वास्थ्य कृषि जल संसाधन सिंचाई वित्तीय समावेशन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए पिछले जिले को अग्रणी जिला के श्रेणी में शामिल करने पर बल देने की योजना है. शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड योजना के तहत भी शामिल किया गया है.

Also Read : 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का चयन आज, राजगीर में हॉकी खिलाड़ियों की परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Niranjan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >