शेखपुरा में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेन लेकर भी न जाएं अभ्यर्थी

Shiekhpura News : शेखपुरा में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है. 14 और 17 जून को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. कदाचारमुक्त और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. खास बात यह है कि परीक्षार्थियों को अपना पेन तक परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

Shiekhpura News : (सत्येन्द्र कुमार) शेखपुरा में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है. 14 और 17 जून को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. कदाचारमुक्त और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. खास बात यह है कि परीक्षार्थियों को अपना पेन तक परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें, अन्यथा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

14 और 17 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा

जिले में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों की भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून को आयोजित होगी. परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी.

पहली पाली का समय.

पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा.

दूसरी पाली का समय.

दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी. इसके लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:00 बजे निर्धारित किया गया है.

परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले बंद हो जाएगा गेट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.

इन सात केंद्रों पर होगी परीक्षा

  • इस्लामियां +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा.
  • मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय, शेखपुरा.
  • रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा.
  • डीएम +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा.
  • उषा पब्लिक स्कूल, शेखपुरा.
  • संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय, शेखपुरा.
  • संस्कार पब्लिक स्कूल, शेखपुरा.

पेन ले जाने पर भी रोक, केंद्र पर मिलेगा मुफ्त पेन

एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं होगी. इतना ही नहीं, अभ्यर्थी अपना पेन भी अंदर नहीं ले जा सकेंगे. ओएमआर शीट भरने के लिए केंद्र पर ही पेन उपलब्ध कराया जाएगा.

500 गज के दायरे में लागू रहेगी निषेधाज्ञा

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनधिकृत भीड़ पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

बायोमेट्रिक और सघन जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच, ई-प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की अलग-अलग चेकिंग की व्यवस्था की गई है.

चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी

प्रश्नपत्र के बक्से खोलने से लेकर परीक्षा समाप्ति तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. परीक्षा हॉल और सामग्री पैकिंग तक हर गतिविधि कैमरे की निगरानी में रहेगी.

नकल रोकने के लिए लगाए जाएंगे जैमर

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं. प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त बनाया जाएगा.

नियंत्रण कक्ष भी किया गया स्थापित

परीक्षा की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. इसकी जिम्मेदारी जिला कला एवं खेल संस्कृति पदाधिकारी सुजीत कुमार को सौंपी गई है. किसी भी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी और संबंधित लोग 9110090570 पर संपर्क कर सकते हैं.

सुरक्षा व्यवस्था की कमान इन अधिकारियों के हाथ

पूरी परीक्षा व्यवस्था की निगरानी अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार करेंगे. इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

Also Read : तिरंगे में लिपटकर गांव लौटे बेगूसराय सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दारोगा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >