शेखपुरा में ‘मनचाहा प्यार’ दिलाने और वशीकरण के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 4 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार

शेखपुरा जिले में पुलिस ने मनचाहा प्यार दिलाने और वशीकरण के नाम पर मोबाइल उपभोक्ताओं से ठगी करने वाले 4 साइबर ठगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इन ठगों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल और दस्तावेज बरामद हुए हैं.

Sheikhpura Cyber Fraud : मनचाहा प्यार दिलाने और तंत्र-मंत्र से वशीकरण करने सहित यज्ञ, हवन कराने के नाम पर मोबाइल उपभोक्ताओं से ऑनलाइन ठगी करते 4 साइबर फ्रॉड को शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने रंगेहाथ धर दबोचने में सफलता पाई. छापामारी का नेतृत्व शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने किया.

गिरफ्तार साइबर फ्रॉड की पहचान

गिरफ्तार साइबर फ्रॉड में पांची गांव निवासी अरुण प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार, नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव निवासी अजय प्रसाद के पुत्र बंटी कुमार, पांची गांव निवासी रतन यादव के पुत्र कारू यादव तथा नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरामा गांव निवासी उमेश प्रसाद के पुत्र आकाश कुमार के रूप में पहचान की गई है.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

बघार में बैठकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा

इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चारों साइबर फ्रॉड पांची गांव के बघार में बैठकर मोबाइल उपभोक्ताओं से मनचाहा प्यार दिलाने और तंत्र-मंत्र से वशीकरण करने का प्रलोभन देकर ठगी कर रहे थे.

तभी गश्ती के दौरान पुलिस वहां आ धमकी. पुलिस टीम को देखकर सभी भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर चारों को धर दबोचा, जबकि कई फ्रॉड निकल भागे.

Also Read : डोभी में कंचन के पिता का आरोप - 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन मांग रहे थे ससुराल वाले

मोबाइल और ठगी के दस्तावेज बरामद

इनके पास से बरामद मोबाइल को जब्त कर ली गई, जिससे अनेकों डाटा और ठगी के दस्तावेज बरामद किए गए. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चार लोगों में 3 के विरुद्ध स्थानीय थाना में पहले से ही आपराधिक कांड दर्ज है. गिरफ्तार सभी फ्रॉड के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >