Sheikhpura Tiranga Rally : आर.डी. कॉलेज की NSS इकाई के तत्वावधान में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया.
रैली में महाविद्यालय के NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. नवलता, प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) शाहबउद्दीन, सभी शिक्षकगण, गैर-शिक्षकेतर कर्मचारी तथा NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जागरूक किया.
तिरंगा राष्ट्र की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है. प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश के प्रति अपने दायित्वों को समझे.
देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का उद्देश्य
NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. नवलता ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता पैदा करना है.
Also Read : बोधगया की IAS कॉलोनी में 5 चोरों ने घर को बनाया निशाना, शिक्षक के घर से 5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े
शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और स्वयंसेवकों की सहभागिता
रैली के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षकेतर कर्मचारी एवं NSS स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ.
