शेखपुरा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

शेखपुरा में एक युवक पर बर्थडे पार्टी से लौटते समय जानलेवा हमला हुआ. बाइक को ओवरटेक कर तीन हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार अन्य दो की तलाश में दबिश जारी है.

Sheikhpura News: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड स्थित गौशाला के समीप आधी रात को बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. पीड़ित की पहचान नेमदारगंज गांव निवासी रणवीर कुमार के रूप में हुई है. वह गिरिहिंडा मोहल्ले में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था.

ओवरटेक कर की गई बेरहमी से मारपीट

एएसआई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जब रणवीर गौशाला के पास पहुंचा, तभी तीन युवकों ने उसका पीछा कर बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया. इसके बाद आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

त्वरित कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही शेखपुरा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी मेहूस थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी शिव कुमार शर्मा का पुत्र है.

दो फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजने की तैयारी कर ली है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

Also Read: शेखपुरा: इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘तेजस इंडिया हैकाथॉन 2026’ का आगाज, डीएम शेखर आनंद ने छात्रों को दिया नवाचार का मंत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >