एडीएम ने शेखपुरा के मॉडल स्कूलों और डिग्री कॉलेजों का किया निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश

शेखपुरा जिले के सभी डिग्री कॉलेजों और मॉडल विद्यालयों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना और उपलब्ध सुविधाओं का गहनता से आकलन किया गया. पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद के निर्देश पर वरीय पदाधिकारियों ने जिले के सभी चार डिग्री कॉलेजों एवं छह मॉडल विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का आकलन करना था. इस निरीक्षण के क्रम में एडीएम ने घाटकोसुम्भा प्रखंड के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय वाऊघाट का निरीक्षण किया.

जबकि एडीएम ने शेखोपुरसराय राजकीय डिग्री महाविद्यालय का निरीक्षण किया. इसी प्रकार जिले के अन्य डिग्री कॉलेजों का निरीक्षण भी पदाधिकारियों द्वारा किया गया. वहीं, मॉडल विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में मॉडल उच्च विद्यालय, मुरारपुर का एसडीओ द्वारा तथा राजकीयकृत एस.बी.जे. उच्च विद्यालय चेवाड़ा का निरीक्षण जिला विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया. इसी तरह से अन्य मॉडल विद्यालयों का निरीक्षण भी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किया गया.

मॉडल विद्यालय के शैक्षणिक संसाधनों का विस्तृत निरीक्षण

मॉडल विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यार्थियों को विद्यालय पोशाक की उपलब्धता, विद्यालय भवन के रंग-रोगन एवं रख-रखाव की स्थिति, खेलकूद संबंधी सुविधाएं, स्मार्ट क्लास, ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था, प्रयोगशाला एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया. इसके साथ ही विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया गया.

डिग्री कॉलेजों में नामांकन की स्थिति और आवश्यक सुविधाओं का जायजा

डिग्री कॉलेजों के निरीक्षण के दौरान विभिन्न विषयों में नामांकन की स्थिति, स्वीकृत एवं कार्यरत शिक्षकों की संख्या, नियमित कक्षाओं का संचालन, उपलब्ध कक्षाओं की संख्या, महाविद्यालय की आधारभूत संरचना, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया.

कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों ने आवश्यकतानुसार सुधारात्मक सुझाव दिए तथा जहां भी कमियां पाई गईं, वहां उन्हें शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित प्राचार्यों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों एवं मॉडल विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाएं तथा विद्यार्थियों के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >