शेखपुरा में ताइक्वांडो का शानदार मुकाबला, 250 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, कई स्कूलों ने लिया हिस्सा

Sheikhpura Taekwondo Competition : शेखपुरा में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने खेल कौशल का बेजोड़ प्रदर्शन किया. यह प्रतियोगिता युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी.

Sheikhpura Taekwondo Competition : शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में संस्कार पब्लिक स्कूल परिसर में जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्ग में अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

250 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल, शेखपुरा, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, शेखपुरा तथा ब्राइटनोवा पब्लिक स्कूल, बरबीघा समेत विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले.

दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कार पब्लिक स्कूल, शेखपुरा के प्रधानाचार्य विनोद कुमार और महिला शिक्षण केंद्र की निर्देशिका सिस्टर मैरी उदय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन के साथ ही प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हुआ.

ताइक्वांडो युवाओं के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम

इस अवसर पर शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. संघ की अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने कहा कि ताइक्वांडो युवाओं के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है और इससे आत्मविश्वास के साथ शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का भी विकास होता है.

प्रशिक्षक ने सभी का जताया आभार

जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमर कुमार ने अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जानकारी दी. उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया.

कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में सचिन सौरव, राखी सिंह, पार्वती कुमारी, अनिल कुमार, विशाल सर, गौरव कुमार, विनय कुमार और अरुणीमा सहित कई गणमान्य अतिथि, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे. जिला ताइक्वांडो संघ ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया.

Also Read : शेखपुरा : कार सीखने के दौरान ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेटर, 22 वर्षीय युवक की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >