नालंदा के दो युवक बुलेट पर ला रहे थे देसी शराब, शेखपुरा में 94 पाउच के साथ पकड़े गये; बुलेट भी जब्त

शेखपुरा में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों बुलेट बाइक पर 94 पाउच देसी शराब तस्करी कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें मौके से पकड़कर जेल भेज दिया है.

उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को बुलेट बाइक से देसी शराब की तस्करी करने निकले दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से 94 पाउच देसी शराब बरामद की गयी. सभी पाउच में 250 मिलीलीटर शराब बिक्री के लिए भरी हुई थी. गिरफ्तार दोनों युवक नालंदा जिले के रहने वाले हैं.

गुप्त सूचना पर घात लगाकर की गयी कार्रवाई

उत्पाद थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद दरोगा अजय कुमार के नेतृत्व में छापामार दल का गठन किया गया था. टीम ने शेखपुरा जिले के कोरमा थाना अंतर्गत मुरारपुर जाने वाली तिरमोहानी सड़क से करीब 100 मीटर अंदर पक्की सड़क के किनारे घात लगाकर कार्रवाई की. इसी दौरान दोनों युवकों को बुलेट पर शराब लाते हुए पकड़ लिया गया.

नालंदा के रहने वाले हैं दोनों आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नालंदा जिले के सरमेरा थाना अंतर्गत मायाचक गांव निवासी रमाकांत राम के पुत्र रोशन कुमार और अनिल राम के पुत्र गोपाल कुमार के रूप में हुई है. दोनों को गिरफ्तार कर बुलेट मोटरसाइकिल के साथ स्टेशन रोड स्थित उत्पाद थाना लाया गया.

प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल

उत्पाद थाना में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों अंतरजिला शराब तस्करों को बरामद शराब के साथ उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार झा के समक्ष प्रस्तुत किया गया. न्यायाधीश ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया.

बिक्रम में प्रखंड-अंचल कार्यालय से गायब मिले कर्मी, एक दिन का कटेगा बेतन; मनमाने ढंग से कार्यालय आने का भी लगा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >