Bihar Tourism: गिरिहिंडा पहाड़, मटोखर दह झील और सामस विष्णुधाम को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

Bihar Tourism: गिरिहिंडा पहाड़, एतिहासिक मटोखर दह झील और सामस विष्णुधाम मंदिर का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किये जाने के बाद इसे बिहार के पर्यटन मानचित्र पर लाने की प्रशासनिक पहल शुरू कर दी गई है.

Bihar Tourism: पर्यटन के नक्शे में शेखपुरा जिले को लाने के लिये जिले में प्रमुख स्थलों को विकसित किया जायगा. इसको लेकर जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. डीएम आरिफ अहसन में शहर के गिरिहिंडा पहाड़, एतिहासिक मटोखर दह झील और सामस विष्णुधाम मंदिर का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किये जाने के बाद इसे बिहार के पर्यटन मानचित्र पर लाने की प्रशासनिक पहल शुरू कर दी है. डीएम गिरिहिंडा पहाड़ पर पहुंचकर वहां में मनोरम दृश्य देखने के साथ ही महाभारत कालीन एतिहासिक बाबा कामेश्वर नाथ शिवमंदिर के बारे में जानकारी ली और स्थलों का निरीक्षण किया. गिरिहिंडा पहाड़ का कायाकल्प करने को लेकर डीएम में इस पहाड़ पर चिल्ड्रेन पार्क बनाने, विवाह भवन को आकर्षक रूप देने के साथ ही कैंटीन की व्यवस्था के साथ ही लाइटिंग और वाकिंग ट्रैक बनाकर सुसज्जित करने को कहा है. इसके साथ ही सामजिक संगठनों के सहयोग से बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराकर पहाड़ को हरा –भरा बनाने को कहा है.

मटोखर दह झील में चलेगा मोटर वोट

डीएम अधिकारियों के दल के साथ मटोखर दह झील देखने भी पहुंचे. इस मौके पर डीएम ने इस झील का मुआयना किया और ख्वाजा इशहाक मगरवी के मजार को भी नमन किया. डीएम ने बताया कि मटोखर दह में पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बनाने को मोटर वोट चलाने, चिल्ड्रेन पार्क बनाने, वाकिंग ट्रैक बनाने, कैंटीन खोलने लाइटिंग की व्यवस्था करने का आदेश संबंधित विभाग को दिया है. डीएम ने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभाग को स्टीमेट बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया है. इन दोनों स्थलों को कई विभागों की राशि से पर्यटनस्थल के रुप में चिह्नित किया जायेगा.

सामस विष्णुधाम का नए सिरे से बनेगा डीपीआर

इसके बाद डीएम ने सामस विष्णुधाम भी पहुंचे. डीएम ने बताया कि सामस विष्णुधाम के विकास के लिए 2021-2022 में डीपीआर बनाया गया था. बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने नये सिरे से डीपीआर बनाकर भेजने को कहा है. इसी को लेकर नया डीपीआर बनाया जा रहा है. हर साल कार्तिक माह में सामस विष्णुधाम में मेला का भी आयोजन होता है. इस मेला को राजकीय मेला का भी दर्जा हासिल है. सामस विष्णुधाम मंदिर को उतर भारत के तिरुपति मंदिर के रूप में विकसित करने की पहल स्थानीय सामाजिक लोगों के द्वारा लंबे अरसे के किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Bihar By Election: इमामगंज सीट से मांझी की बहू को चुनौती देंगे ये तीन उम्मीदवार, जानिए नाम और पार्टी

Bihar Bhumi: ऑनलाइन दाखिल खारिज और परिमार्जन के लाखों मामले लंबित, इस महीने तक पूरा करने का लक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >