शेखपुरा में 18 साल से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, 2008 के केस में थी तलाश, घर से हुई थी हथियार और शराब बरामद

शेखपुरा पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. 2008 के मामले में वांछित तस्कर के घर से अवैध शराब और हथियार बरामद हुए थे.

शेखपुरा के महुली थाना पुलिस ने अरियरी प्रखंड अंतर्गत अफरडीह गांव में छापामारी कर लंबे अरसे से फरार चल रहे एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार फरार आरोपी की पहचान अफरडीह गांव निवासी बालेश्वर चौधरी के पुत्र ब्रह्मदेव चौधरी के रूप में की गई है.

इस छापामारी अभियान का नेतृत्व महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती तथा एएसआई मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

वर्ष 2008 के मामले में चल रहा था फरार

इस बाबत थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि वर्ष 2008 में आरोपी ब्रह्मदेव चौधरी के घर से भारी मात्रा में अवैध शराब और हथियार बरामद किए गए थे. उक्त घटना के संबंध में तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम (शराब तस्करी) तथा आर्म्स एक्ट के तहत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार ब्रह्मदेव चौधरी इलाके का एक कुख्यात शराब कारोबारी है, जिसके विरुद्ध स्थानीय थाने सहित अन्य थानों में भी 6 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

कुर्की जब्ती के वारंट के बाद हुई गिरफ्तारी

लंबे अरसे से अदालत में पेश न होने और मामले में फरार रहने के कारण स्थानीय सिविल कोर्ट ने उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत किया था. कोर्ट के आदेश के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से ही धर दबोचा.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे कड़ी सुरक्षा निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया है.

Also Read : आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क अब पहले से ज्यादा भव्य, सेल्फी प्वाइंट, बोटिंग और ओपन जिम समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >