चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

SASARAM NEWS.पुलिस ने दरिहट बाजार में गुरुवार की रात चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रवि प्रियदर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया.

बाइक भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र से हुई थी चोरी फोटो-12- चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार युवक. प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला पुलिस ने दरिहट बाजार में गुरुवार की रात चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रवि प्रियदर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान भुसहुला के सुरेश पाल के पुत्र रूपेश पाल उर्फ महाकाल के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि जब्त बाइक हीरो कंपनी की है. जिसके प्लेट से कुछ नंबर मिटाया गया है. बाइक की चेचिस नंबर से उसके ऑनर का पता किया गया. बाइक के ऑनर भोजपुर जिला के चरपोखरी थाना के कोयल गांव के उपेंद्र राम हैं. उनसे मोबाइल पर बार करने पर बताया कि ढाई साल पहले बाइक चोरी हुई थी. जिसकी चरपोखरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि बाइक के ऑनर को प्राथमिकी की कॉपी व बाइक के पेपर के साथ थाने बुलाया गया है. वहीं आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. विदित हो कि क्षेत्र में कई लोग चोरी की बाइक खरीद कर चला रहे हैं. चोरी की बाइक 20 से 25 हजार रुपये में मिल जाता है. पुलिस सघन पड़ताल करें, तो मामले का खुलासा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >