रोहतास महिला कॉलेज में आज मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस, जनसंख्या संतुलन पर होगी चर्चा

रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर जनसंख्या संतुलन, परिवार कल्याण और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों की सहभागिता रहेगी.

World Population Day Rohtas Mahila College : रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान जनसंख्या संतुलन, परिवार कल्याण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

Sasaram News : सुबह 11 बजे से होगा कार्यक्रम

महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों की सहभागिता रहेगी. जनसंख्या वृद्धि के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे.

Rohtas News : जागरूकता बढ़ाने पर रहेगा फोकस

प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार और एनएसएस पदाधिकारी डॉ. शमसेर आलम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव, जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता और संतुलित जनसंख्या से स्वस्थ, शिक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

'जनसंख्या नियंत्रण सबकी जिम्मेदारी'

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार का दायित्व नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है. जागरूक और शिक्षित परिवार ही स्वस्थ बच्चों और सशक्त समाज की नींव रखते हैं.

कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और संबंधित लोगों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की.

Also Read : सासाराम सदर अस्पताल में टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा, सदर अस्पताल में बांटी गई पोषण किट



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md aarif khan

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >