बालू लदे ट्रक ने महिला को कुचला, मौत, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

SASARAM NEWS.नासरीगंज-बिक्रमगंज एनएच मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बलिया कोठी काली मंदिर के समीप बालू लदे ट्रक ने एक 72 वर्षीय वृद्ध महिला को कुचल दिया.जिससे महिला की मौत हो गयी.

नासरीगंज-बिक्रमगंज एनएच मुख्य मार्ग पर बलिया कोठी काली मंदिर के पास की घटना फोटो-9-सड़क जाम करते लोगो को समझाती पुलिस प्रतिनिधि, नासरीगंज नासरीगंज-बिक्रमगंज एनएच मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बलिया कोठी काली मंदिर के समीप बालू लदे ट्रक ने एक 72 वर्षीय वृद्ध महिला को कुचल दिया.जिससे महिला की मौत हो गयी. यह घटना शनिवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे उस समय हुई, जब महिला इटिम्हां स्थित पंजाब नेशनल बैंक से विधवा पेंशन की राशि निकालने जा रही थी. तभी पीछे से आ रहे बालू लदा ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर हालत में महिला को ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में नगर स्थित पीएचसी ले जाया गया.जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका महिला लगभग 72 वर्षीय ज्योति कुंअर ( पति स्व. मोती चौधरी) बतायी जाती हैं. जो जीना टोला धूस, वार्ड नंबर 12 की निवासी बतायी जाती है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में घंटों सड़क जाम कर दिया. जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीएसआइ राहुल कुमार व सागर कुमार और इटिम्हां पंचायत के मुखिया शशि कुमार ने गुस्साए लोगों को समझाकर जाम हटवाया. इसके बाद आवागमन बहाल हो सका. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना में संलिप्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 24 जीबी 3611 है. वहीं कई जनप्रिनिधियों व समाजसेवियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है. मृतका के दो पुत्र जवाहर चौधरी और रितेश चौधरी हैं. जो मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >