अनियंत्रित कार नहर में पलटने से चालक की मौत

थाना क्षेत्र के टेंगरी बिगहा गांव के समीप हुआ हादसा

अकोढ़ीगोला़ थाना क्षेत्र के टेंगरी बिगहा गांव के समीप शनिवार की रात एक अनियंत्रित कार आरा लेन नहर में जा पलटी. इससे कार नहर में डूब गयी और कार चालक की डूबकर मौत हो गयी. घटना की जानकारी अहले सुबह तब मिली, जब गांव के लोग नहर के किनारे टहलने पहुंचे. नहर में डूबी एक कार देखकर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची. जेसीबी मशीन से कार को बाहर निकला गया. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टेंगरी बिगहा नहर से एक स्टूफ्ट डिजायर कार निकाली गयी. कार से एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृत युवक की पहचान डेहरी वार्ड नंबर 26 धनटोलिया निवासी संतोष कुमार गुप्ता के बेटा रोहित कुमार के रूप में की गयी है. कार को जब्त कर लिया गया है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है. वहीं, कार को नहर गिरने को लेकर चर्चा है. घटना के बारे में भलुआ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि रात में लगभग 10 बजे कार सवार युवक शराब के नशे में डेहरी जाने का रास्ता पूछ रहा था. जब, उसे वापस मेन रोड में जाने के लिए बताया, तो वह गुस्सा में बोलने लगा और जिद्द में कार लेकर नहर के तरफ चला गया. जबकि, नहर पर जाने का रास्ता संकीर्ण है. लोगों की माने, तो वह नशे में कार चला रहा था. इससे कार पलट कर नहर के पानी में चला गया. इससे कार में ही उसकी मौत हो गयी. वहीं, दूसरी बात यह है कि क्षेत्र में एक माह में नहर में डूबकर पांच लोगों की मौत हो गयी. नहर में डूबने वालो की लगातार बढ़ रही संख्या लोगों की चिंता बढ़ा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >