फोटो-11- प्रेसवार्ता करते डीएसपी. प्रतिनिधि, दिनारा थाना क्षेत्र एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना बुधवार को सामने आयी है. पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने मासूम भाई-बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, दूसरा आरोपित फरार हो गया है. घटना के संबंध में पीड़ित बच्चों की मां ने दिनारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया है कि 19 फरवरी की शाम वह और उनके पति जरूरी काम से बाहर गये थे. इस बीच मौका देख पड़ोसी के हनुमान कुमार व टेम्पूल सेठ घर में घुस आये. दोनों ने मेरी सात साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ अमानवीय कृत्य किया. हमलोगों के लौटने पर बच्चों ने रोते हुए घटना बतायी. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस सक्रीय हो उठी. इसको लेकर देर शाम दिनारा थाने में प्रेसवार्ता कर डीएसपी कुमार संजय ने जानकारी दी कि दो आरोपितों में से एक 24 वर्षीय हनुमान कुमार, पिता स्व जगदंबा सेठ को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि, दूसरा आरोपित हनुमान कुमार का बड़ा भाई टेम्पूल कुमार फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हनुमान ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पीड़ित बच्चों की मेडिकल जांच करायी गयी है. मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस जघन्य अपराध के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
