के ससुराल पहुंच गया था प्रेमी युवक प्रेमी ने खुद को भी चाकू मारकर किया घायल, रेफर शादी की बात कहीं और तय होने से नाराज था प्रेमी गुस्से में पहुंचा था भाई के ससुराल और कर दी प्रेमिका की हत्या फोटो -7- दावथ अस्पताल में एक ही वार्ड में अलग-अलग पड़े युवक-युवती. ए- दावथ स्थित मुख्य सड़क पर स्थित युवती के घर के सामने खड़े लोग. प्रतिनिधि, सूर्यपुरा/बिक्रमगंज रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना दावथ बाजार की है. जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी बिमल पाल के 25 वर्षीय पुत्र दीपू पाल ने 20 वर्षीय सोनी कुमारी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी जान ले ली. हत्या के बाद उसने अपने पेट में भी चाकू मार लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद युवती के घरवालों ने दोनों को पीएचसी दावथ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दीपू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. शादी कहीं और तय होने से नाराज था दीपू मृतका के पिता ललन पाल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की हत्या दीपू पाल ने बेरहमी से की है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीपू और सोनी पहले प्रेम-प्रसंग में थे, लेकिन सोनी शायद दीपू से शादी नहीं करना चाहती थी. इसी बीच करीब एक महीने पहले सोनी अचानक घर से निकल गयी थी. इसके बाद उसके पिता ने 26 दिसंबर 2024 को दावथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे मालियाबाग से बरामद कर लिया था. इसी घटना के बाद सोनी के पिता उसकी शादी कहीं और तय करने की कोशिश कर रहे थे. जब यह बात दीपू को पता चली, तो वह गुस्से में आ गया और सोमवार यानी 17 फरवरी को अपने भाई के ससुराल, यानी सोनी के घर पहुंच गया. सोनी को सुबह अकेले पाकर कर दी हत्या मृत युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि रातभर सब कुछ सामान्य था, लेकिन 18 फरवरी की सुबह करीब 5-6 बजे के बीच, जब सोनी अपने कमरे में अकेली थी, तब दीपू ने मौका पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. पांच-छह बार चाकू गोदने के बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया. परिवार में मातम, पुलिस कर रही जांच इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है. घायल युवक का भाई पप्पू पाल, जिसका उस घर में ससुराल है. वह भी आया और उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. रोते-रोते कहने लगा कि हम कहते थे कि दोनों की शादी करा दी जाए, लेकिन होनी को कौन रोक सकता है. थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लगता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस दीपू के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उससे पूरी घटना के बारे में पूछताछ की जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
