बीएड फाइनल इयर की परीक्षा शुरू, 578 परीक्षार्थी हुए शामिल

sasaram news. बीएड अंतिम वर्ष परीक्षा सत्र 2023-2025 के रेगुलर फाइनल ईयर व सत्र 2022-2024, 2021-2023 के एनसी छात्र-छात्राओं की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी, जो 23 मई तक चलेगी.

जिले में एक मात्र केंद्र शेरशाह कॉलेज पर शुरू हुई परीक्षाप्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसबीएड अंतिम वर्ष परीक्षा सत्र 2023-2025 के रेगुलर फाइनल ईयर व सत्र 2022-2024, 2021-2023 के एनसी छात्र-छात्राओं की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी, जो 23 मई तक चलेगी. परीक्षा दो पालियों में हुई. पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 1 बजे तक चली तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 3:30 बजे तक हुई. पहली पाली में नॉलेज एंड करिकुलम (सी-8) व दूसरी पाली में पेडागॉजी ऑफ ए स्कूल सब्जेक्ट (सी-7बी) की परीक्षा ली गयी. हालांकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षा के संबंध में एक मात्र परीक्षा केंद्र शेरशाह कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ मुस्तफा नवाज ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त ली जा रही है. परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में शकुंतलम बीएड कॉलेज, एसपी जैन कॉलेज, परमार्थ बीएड कॉलेज, सिद्धेश्वर बीएड कॉलेज, परसथुआं बीएड कॉलेज, सर्वोदय बीएड कॉलेज के कुल 583 परीक्षार्थियों में से 578 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे, जबकि विभिन्न कारणों से पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

आज भी दो पालियों में होगी परीक्षा

बीएड की परीक्षा गुरुवार को भी दो पालियों में होगी. 22 मई को असेसमेंट एंड लर्निंग (सी-9) पेपर की परीक्षा पहली पाली में व क्रिएटिंग एन इंक्लूसिव स्कूल (सी-10) की परीक्षा दूसरी पाली में होगी. 23 मई को वैकल्पिक विषय (सी-11) की परीक्षा होगी, जो सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक ली जायेगी. इसमें चार विकल्प होंगे (ए) बेसिक एजुकेशन, (बी) हेल्थ योगा एंड फिजिकल एजुकेशन, (सी) गाइडेंस एंड काउंसलिंग, (डी) एन्वायरमेंटल एजुकेशन. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इंटरनल और प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि थ्योरी परीक्षा के बाद घोषित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >