सड़कों पर संकेतक लगाने के लिए एनएचएआइ के अधिकारी राजी

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर शिवसागर थाने में एनएचआइ व प्रशासन ने की बैठक

शिवसागर. थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से चिंतित प्रशासन ने गुरुवार को थाना परिसर में एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में अन्य लोग भी शामिल थे, जो लगातार इन दुर्घटनाओं के लिए सड़क निर्माण में हो रही देरी व कई जगहों पर संकेत नहीं होना कारण बता रहे थे. लोगों ने एनएचएआइ के अधिकारियों से गड्ढों वाली जगहों पर संकेत लगाने के साथ उन्हें तत्काल भरने की मांग की. वहीं, बुधवार की शाम मोर गांव के समीप एनएच पर हाइवा से दबकर ऑटो सवार दो लोगों की मौत मामले में हाइवा मालिक से मुआवजे की बात भी बैठक में उठी. हाइवा मालिकी अनुपस्थिति के कारण बात दूसरे दिन पर टल गयी. लेकिन, सड़क पर संकेतक लगाने को एनएचएआइ के अधिकारी राजी हो गये. बैठक में शिवसागर सीओ सिन्हा अभय कुमार, एनएचएआइ के इंजीनियर मनीष प्रसाद, एचएसी मैनेजर संदीप आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >