ऑटो पर पलटा हाइवा, चालक सहित दो की मौत, दो की हालत नाजुक

शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप गांव से सासाराम आ रहा था ऑटो

प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण. शिवसागर थाना क्षेत्र के बेदा गांव के समीप बुधवार की शाम करीब 6.15 बजे एक अनियंत्रित हाइवा समीप से गुजर रहे एक ऑटो पर पलट गया. इस दुर्घटना में ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, ऑटो पर सवार दो लोगों की हालत नाजुक बनी है. जिनको प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया. मृतकों की पहचान सासाराम शहर के वार्ड नंबर 40 मुहल्ला शोभागंज निवासी विजय शंकर जायसवाल के बेटे 40 वर्षीय कोमल कुमार जायसवाल और शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप गांव निवासी निर्मल पासवान के 18 वर्षीय बेटे छोटे कुमार के रूप में की गयी है. वहीं, घायलों में करूप गांव निवासी 19 वर्षीय सिकंदर कुमार, पिता संतोष कुमार व 20 वर्षीय अमरेन्द्र कुमार, पिता अशोक पासवान शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो करूप गांव से सासाराम आ रहा था. इसी दौरान एनएच-19 पर चल रहे निर्माण कार्य के लिए मिट्टी लोड कर एक हाइवा सासाराम से शिवसागर की ओर जा रहा था. तभी करूप मोड़ के समीप टर्न पर हाइवा के समीप से गुजर रहे ऑटो पर पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, हादसे में घायल दो लोगों का प्राथमिक उपचार हुआ. उनकी स्थिति की गंभीरता को देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची एनएचएआइ की टीम ने पलटे हाइवा को सीधा कर ऑटो में दबे सवारों को लोगों की मदद से बाहर निकाला. इसमें चालक व एक ऑटो सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद एनएचएआइ की टीम व पुलिस ने हाइवा से दबे लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गयी है. पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं, दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना के बाद अफरा तफरी का रहा माहौल: घटना के बाद घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मृतक के परिजन बदहवास अवस्था में अस्पताल पहुंच रहे थे. परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो उठा. आनन-फानन एम्बुलेंस से दोनों जख्मी लोगों को लेकर परिजन हायर सेंटर के लिए रवाना हुए. करीब एक घंटे तक सड़क रही जाम अनियंत्रित होकर हाइवा के पलटने के बाद एनएच को छोड़ अधिकांश वाहन शहर की ओर रुख कर दिए, जिसके कारण शहर मोर सराय मोहल्ला से लेकर बेदा नहर तक सड़क जाम हो गई. वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. पुलिस ने ऑटो और हाईवा को हटाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >