ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

सासाराम ग्रामीण. करवंदिया थाना क्षेत्र के अमरा तालाब के समीप शनिवार की रात नौ बजे एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया. इसमें एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पचसवा गांव निवासी 52 वर्षीय रामलक्षन राम के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात अधेड़ अपनी बाइक से अमरा तालाब से पचसवा स्थित अपने गांव जा रहा था. तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा व उसका आगे के चक्का अधेड के शशीर पर चढ़ गया. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से उठाकर ट्राॅमा सेंटर इलाज के लिए ले आयी. लेकिन, स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. इस संबंध में करवंदिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है. साथ ही सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी ट्रक चालक मंगल चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >