नोखा में भूमि के लिए बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या

सासाराम न्यूज : हत्याकांड में पिता और पौत्र गिरफ्तार, गांव के दो नामजद आरोपित फरार

सासाराम न्यूज : हत्याकांड में पिता और पौत्र गिरफ्तार, गांव के दो नामजद आरोपित फरार

नोखा़

प्रखंड के धर्मपुरा ओपी क्षेत्र के हथिनी गांव में शनिवार की देर रात करीब 11 बजे जमीन के लिए बेटे ने पिता की गोली मार हत्या कर दी. इस कांड में पुलिस ने मृतक के बेटे व पौत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गांव के ही दो नामजद आरोपित फरार हो गये हैं. जानकारी के अनुसार, हथिनी गांव निवासी गौरी शंकर चौधरी की मौत सिर में गोली लगने से हुई है. हत्या का आरोप उनके बेटे हरेंद्र चौधरी, पौत्र बिट्टू चौधरी, गांव के कमलेश सिंह और कैलाश चौधरी पर लगा है. मृतक की पत्नी मीरा देवी ने चारों लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके अनुसार मृतक ने अपनी तीसरी और अंतिम बेटी की शादी तय कर दी थी और उसकी शादी जनवरी 2025 में होनी थी. इसके लिए उसने 10 कट्ठा जमीन बेची थी. जमीन बेचना बेटे को नागवार गुजर रहा था. इसी विवाद में शनिवार की रात उसने पहले लोहे के रॉड से पिता पर हमला किया. इसके बाद गोली चला दी, जो उसके सिर में लगी. इससे उनकी मौत हो गयी.

क्या कहते हैं ओपी प्रभारी

इस संबंध में धर्मपुरा ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इस कांड में अब तक मृतक के पुत्र हरेंद्र चौधरी व पौत्र बिट्टू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >