Sasaram News : सासाराम जिले में नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसियशन नगर शाखा की बैठक बुधवार को ताराचंडी धाम स्थित महर्षि अंजनेश आश्रम में आयोजित की गईं. वरिष्ठ नागरिकों की बन्द की गई रेल किराया छूट को फिर से बहाल कराने, 60 से 70 वर्ष तक बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने, पुलिस थानों में सीनियर सिटीजन सेल का गठन कराकर उसका नियमित बैठक कराने, पुरानी पेंशन योजना लागू कराने, सीनियर सिटीजन एक्ट का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने सहित अन्य मांगो पर चर्चा की गईं. साथ ही पिछले दिनों प्रदर्शन के माध्यम से डीएम क़ो सौपे गए मांगपत्र पर कार्रवाई नहीं किये जाने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. उदघाटन महामंडलेश्वर स्वामी रणजीतेशानन्द महाराज व अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हकीम अनीस अनिसुज्जमान ने किया. राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन वतौर मुख्य अतिथि बैठक में शामिल हुए. मौके पर गीता मिश्रा, हाजी हकीम अनिसुज्जमान,रामायण चौबे,सच्चिदानंद सिंह, सतेन्द्र नारायण सिंह, उप मेयर सतवंती देवी, चंद्रशेखर प्रसाद, सरदार मानिकचंद सिंह,सुग्रीव प्रसाद सिंह, उदय नारायण सिंह,ददन सिंह, बिरजू पटेल,अश्वनी श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, अमला कुमारी, अंजनी कुमारी, रामनारायण सिंह, मृत्युंजय सिंह, सूर्यनाथ सिंह, सत्यनारायण सिंह सुरेन्द्र दुबे,अशोक केशरी सहित अन्य उपस्थित थे.
नेशनल सीनियर सिटीजन एसोशिएन ने की बैठक, मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगे वरिष्ठ नागरिक | Prabhat Khabar Network
Copied link
नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने अपनी प्रमुख मांगों, जैसे कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराया छूट की बहाली, को लेकर बैठक की. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन तेज करेंगे.