प्लेसमेंट ड्राइव में 200 छात्राओं का चयन

Sasaram news. रोहतास महिला कॉलेज में शनिवार को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव (जॉब उत्सव 2025) का आयोजन हुआ. नमें लगभग 200 छात्राओं का औपचारिक रूप से चयन हो गया.

सासाराम ऑफिस. रोहतास महिला कॉलेज में शनिवार को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव (जॉब उत्सव 2025) का आयोजन हुआ. रोहतास महिला कॉलेज व नंदी फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 300 से अधिक छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करा साक्षात्कार दिया. इनमें लगभग 200 छात्राओं का औपचारिक रूप से चयन हो गया. कॉलेज परिसर में आयोजित मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें लेंसकार्ट, फ्लिपकार्ट, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, बजाज कैपिटल, सूर्या हेल्थ, अशोक लेलैंड, स्नाईडर, धूत ट्रांसमिशन इत्यादि शामिल रहीं. इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्राओं का साक्षात्कार लिया. इससे पूर्व कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन शामिल अतिथियों ने किया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि रोहतास महिला कॉलेज शिक्षा के साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इसके साथ नई शिक्षा नीति के अनुसार इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, करियर डेवलपमेंट पर कार्य किया जा रहा है. नंदी फाउंडेशन के बिहार प्रोग्राम मैनेजर मृत्युंजय कुमार ने छात्राओं को स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि रोहतास महिला कॉलेज में नंदी फाउंडेशन के द्वारा पिछले एक वर्ष में 2 बार 6 दिवसीय स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया है. इसके साथ नंदी फाउंडेशन बिहार एवं झारखण्ड की प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर स्पर्धा श्रीवास्तव ने छात्राओं की प्रतिभा को देखते हुए कॉलेज में आगे भी प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन व बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की बात कही. प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ कुमार गौरव मिश्रा ने बताया कि इस जॉब उत्सव में छात्राओं को न केवल प्लेसमेंट के अवसर मिले, बल्कि उन्हें विभिन्न कंपनियों की आवश्यकताओं और कार्य संस्कृति की जानकारी भी मिली. उन्होंने बताया कि कॉलेज में छात्राओं को इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, स्टार्टअप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और इसमें सफलता मिली है. आज का जॉब उत्सव इस प्रयास का का परिणाम है. इससे पूर्व प्लेसमेंट ड्राइव के लिए पिछले छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था, जिससे वे साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सके. रोहतास महिला कॉलेज के आईक्यूएसी, प्लेसमेंट सेल तथा नंदी फाउंडेशन-महिला प्राइड क्लास के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह कार्यक्रम छात्राओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ. इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में आइक्यूएसी संयोजक डॉ अमरजीत कुमार, नंदी फाउंडेशन की तरफ से आशुतोष कुमार, पूजा, कॉलेज के कैम्पस एम्बेसडर अनुराधा, निवेदिता, आकांक्षा, मोहिनी, सौम्य, प्रियांशु, पूजा, सायमा, पुनिता, रितिका, अदिति, पल्लवी, अनुश्री, काजल, कांति, सुरभि, अनामिका, ममता, शालिनी, गुड्डी, प्रज्ञा, अमीन, श्रेया इत्यादि सहित शिक्षक डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सावित्री सिंह, डॉ विष्णु बिहारी श्रीवास्तव, डॉ छाया, डॉ मासूमा, डॉ कल्याणी, डॉ आनंद, डॉ शमशेर आलम, व शशि रंजन, विक्की, राजेश इत्यादि शिक्षकेतर कर्मचारी सदस्यों का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >