Sasaram News : सासाराम और कैमूर में महज 14 सेंटर, नौ पर ही बन रहा नया आधार कार्ड

रोहतास जोन में चल रहे थे 140 आधार सेंटर, 126 हो चुके हैं बंद, रोहतास जिले के पांच आधार सेंटरों पर ही बन रहा है आधार कार्ड

सासाराम सदर. जिले में बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्तियों का आधार कार्ड होना जरूरी है. बच्चों का आधार कार्ड स्कूलों में नामांकन के लिए जरूरी है. वहीं, बुजुर्गों का आधार कार्ड वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, गरीबों के लिए आवास योजना समेत हर सरकारी व निजी कार्य में होना अनिवार्य है. अभी भी जिले के दलित, महादलित टोले के लोगों के आलावा कई के पास आधार कार्ड नहीं है. इस कारण सरकारी योजनाओं से भी वंचित हो रहे हैं. आधार कार्ड के सासाराम जोन रोहतास व कैमूर दोनों जिला शामिल हैं. पूरे जोन में कुल 140 आधार सेंटर हैं. इसमें महज 14 सेंटर का ही संचालन हो रहा है. इसमें भी पूरे जोन में सिर्फ नौ सेंटरों पर ही नया आधार बन रहा है. आमजनों को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि किन केंद्रों पर नया आधार कार्ड बन रहा है. इससे नये आधार कार्ड बनाने में लोगों को परेशानी हो रही है. वर्तमान समय में जिले में 22 योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए महादलित टोलों में आंबेडकर समग्र विशेष शिविर लगाया जा रहा है. इससे यह जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि इन टोलों में दर्जनों ऐसे बुजुर्ग पुरुष महिला है, जिनका अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है. इससे ये लोगों सरकारी योजनाओं से वंचित है. रोहतास में पांच आधार केंद्रों पर बन रहा नया आधार कार्ड: सासाराम जोन में वर्तमान समय में कुल 14 आधार सेंटर संचालित है. इसमें रोहतास जिले में सिर्फ सासाराम, चेनारी, बिक्रमगंज, नासरीगंज व तकिया पोस्ट ऑफिस में स्थित आधार सेंटर पर ही नया आधार कार्ड बन रहा है. पहले जोन में पूरा 140 आधार सेंटर का संचालन होता था. इससे लोगों को आधार कार्ड बनाने व सुधार कराने में सहूलियत होती थी. लेकिन, एक साथ इन केंंद्रों के बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी. अभी रोहतास जिला में संचालित आधार सेंटरों का कई लोगों को पता भी नही है. जानकारी के अभाव में केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे लोग अभी अप्रैल और मई माह में बच्चों का स्कूल में नामांकन का दौर चलता है. ऐसे में अभिभावकों के साथ बच्चों का आधार कार्ड होना जरूरी होता है. सरकारी स्कूल में नामांकन कराना हो तो बिना आधार कार्ड बच्चों को पोशाक राशि, छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. जिसको लेकर अभिभावक बच्चों को लेकर आधार सेंटर का चक्कर काटते फिर रहे हैं. आधार सेंटर को बढ़ाने के लिए बहाल किये जा रहे निजी ऑपरेटर रोहतास जिले में पांच आधार सेंटर सामान्य रूप से संचालित है. जहां नया आधार कार्ड भी जेनरेट हो रहा है. केंद्रों को बढ़ाने के लिए अभी निजी ऑपरेटरों की बहाली की जा रही है. इसका चयन प्रक्रिया चल रहा है. रोहतास में अभी दो केंद्रों पर निजी ऑपरेटर बहाल हो चुके हैं. जैसे-जैसे ऑपरेटर बहाल होते जायेंगे, वैसे केंद्रों की संख्या बढ़ायी जायेगी. आदित्य प्रकाश, जनसंपर्क निरीक्षक सासाराम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >