खेल मैदान पर कब्जे के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहार

Sasaram News: रोहतास प्रखंड के कल्याणपुर गांव स्थित सार्वजनिक खेल मैदान पर कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि मैदान बंद होने से बच्चों और युवाओं की खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं.

Sasaram News: (रजी अहमद खान की रिपोर्ट): रोहतास प्रखंड अंतर्गत समहुता पंचायत के कल्याणपुर-बंजारी गांव स्थित सार्वजनिक खेल मैदान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि डालमिया डीएसपी प्लांट द्वारा मैदान पर कब्जा कर लिया गया है. इस मामले में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी सुश्री कुमारी को आवेदन देकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.

पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा आवेदन

ग्रामीणों की ओर से पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार, मुखिया रंजीत कुमार, सरपंच चंदन कुमार समेत ग्राम पंचायत समहुता के कई लोगों ने आवेदन सौंपा. आवेदन में कहा गया है कि कल्याणपुर-बंजारी स्थित यह सार्वजनिक खेल मैदान वर्षों से गांव के बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों के लिए खेलकूद, सामाजिक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा है.

सात वर्षों से कब्जे का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार पहले इस मैदान में बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, लेकिन डालमिया डीएसपी प्लांट आने के बाद मैदान को चारों ओर से घेर लिया गया. आरोप है कि पिछले करीब सात वर्षों से मैदान के चारों तरफ ईंट और सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों और बच्चों का प्रवेश लगभग बंद हो गया है.

बच्चों की खेल तैयारी पर असर

गांव के लोगों का कहना है कि यह गांव का एकमात्र बड़ा खेल मैदान था, जहां बच्चे और युवा विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी करते थे. मैदान बंद होने के कारण अब बच्चों को सड़क पर दौड़ लगाकर अभ्यास करना पड़ रहा है. इससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है और कई बच्चे हादसों का शिकार भी हो चुके हैं.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक खेल मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि मैदान को दोबारा बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों के उपयोग के लिए खोला जा सके.

ALSO READ: रोहतास के टेढ़का मोड़ के समीप अचानक पलटी कार, युवक की दर्दनाक मौत, कई घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >