​खुशखबरी बनकर आई थी चौकी, अब बन गई ‘शोभा की वस्तु’, सासाराम के तुतला भवानी धाम की बदहाली पर बड़ा खुलासा

आए दिन मां तुतला भवानी धाम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है और यहां हमेशा श्रद्धालुओं के बीच मारपीट और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. लेकिन पुलिस चौकी बंद रहने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है.

Sasaram News: (तिलौथू से राकेश कुमार) स्थानीय कैमूर पहाड़ी की कोख में बसी मां तुतला भवानी धाम में चार वर्ष पूर्व बनी पुलिस चौकी केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. आए दिन मां तुतला भवानी धाम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है और यहां हमेशा श्रद्धालुओं के बीच मारपीट और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. कई बार तो मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी है. लेकिन चार वर्ष पूर्व बनी यह पुलिस चौकी वर्षों से बंद पड़ा है.

4 वर्ष पहले खुली चौकी 4 महीने में ही हुई बंद

इसका ताला भी नहीं खुला है. कुछ दिनों के लिए दो पुलिसकर्मियों को यहां तैनात किया गया था लेकिन दो-चार महीने के बाद विभाग ने उन्हें हटा लिया. धाम में आए श्रद्धालु अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं. वहीं कमेटी के लोग भी पुलिस चौकी के नहीं खुलने से काफी भयभीत रहते हैं. इतना ही नहीं मां तुतला भवानी धाम में तैनात वनकर्मियों ने भी बताया कि महज 4 से 6 महीने के लिए यह पुलिस चौकी खुली थी.

वर्षों से पुलिस चौकी पर लटका है ताला

पुलिस चौकी का उद्घाटन पूर्व एसपी आशीष भारती ने किया था लेकिन कुछ ही दिनों के बाद यह पुलिस चौकी बंद कर दी गई और आज तक फिर कोई भी पुलिसकर्मी को यहां तैनात नहीं किया गया है .वर्षों से इस पुलिस चौकी में ताला लटका है और यहां असंख्य भीड़ जूटने के कारण श्रद्धालुओं में रोज मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है वहीं पुलिस की गश्ती गाड़ी भी ज्यादा मारपीट होने की सूचना पर ही पहुंचती है.

मंदिर में घटती है मारपीट की गई घटनाएं

ऐसे में वनकर्मी और कमेटी के लोग भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं और धाम में आए श्रद्धालुओं की चिंता कमेटी को ज्यादातर रहती है. कभी-कभी तो पुलिस की गैर मौजूदगी में अगर कोई मारपीट की घटनाएं होती है तो धाम में तैनात वनरक्षियों को मोर्चा संभालना पड़ता है. ऐसे में यहां पुलिस चौकी खुलना अति आवश्यक प्रतीत होता है. नहीं तो मां तुतला भवानी धाम में किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि इसके बारे में विशेष जानकारी तो नहीं है लेकिन इसे फिर चालू करने का प्रस्ताव जरूर भेजा जाएगा.

Also Read: शिक्षा विभाग के एसीएस का इन शिक्षकों के लिए सख्त आदेश, 48 घंटे में करना होगा ये काम, जानिए पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >