Sasaram News : छेका के बाद शादी से मुकरने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sasaram News : शादी का वादा कर मुकरने वाले पिता-पुत्र पर कार्रवाई, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

Sasaram News (रजनीकांत पांडेय) : छेका के बाद शादी से मुकरने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कैमूर जिले से पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि करगहर थाना क्षेत्र के माती गांव निवासी सरदार प्रजापति ने एक साल पूर्व अपनी बेटी प्रियंका कुमारी की शादी कैमूर जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत समहुता गांव निवासी प्रभु प्रजापति के बेटे नागेन्द्र चंद्रवंशी के साथ तय किया था. शादी तय होने के बाद लडकी के पिता ने वैदिक रिति रिवाज के साथ लडके का छेका भी कर दिया.

दहेज में नकद और सोने की चेन नहीं मिलने पर तोड़ी शादी

25 मई 2026 को लडकी का तिलक जाना था लेकिन तिलक जाने के कुछ दिन पहले लडका व उसके पिता द्वारा दहेज के तौर पर दो लाख रुपए नकद व एक सोने की चेन की मांग की जाने लगी नही देने पर शादी तोडने की धमकी दी गयी.जिस पर लडकी के पिता द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर पैसा और चेन देने इंकार कर दिया गया. जिसके बाद लडका व उसके पिता ने शादी करने से इंकार कर दिया जिसको लेकर प्रियंका कुमारी की ओर से स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी.

युवती के शोषण का आरोप

दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में लड़की द्वारा आरोप लगाया गया है कि छेका होने के बाद लड़का प्रतिदिन मुझसे घंटों बात करता था तथा घुमाने फिराने के नाम पर मुझे अकेले में ले जाकर मेरा शारिरिक शोषण भी करता था. उन्होंने कहा कि लड़की द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी पुलिस अनुसंधान में सत्य व सही पाया गया जिसके आलोक में सोमवार की देर रात पिता पुत्र को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Also Read : Auranagbad News : वट सावित्री पूजा के दिन लापता हुए मासूम को पुलिस ने खोजा, सीसीटीवी फुटेज से खुला सुराग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >