सासाराम के नासरीगंज में मलबे में दबे मिले दो बच्चें, बारिश में जर्जर खपरैल घर गिरा

Sasaram News : नासरीगंज में बारिश के कारण जर्जर खपरैल घर गिरने से दो बच्चे मलबे में फंस गए. पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।].

Sasaram News : प्रतिनिधि, नासरीगंज. नगर के वार्ड चार में वर्षा ऋतु की बारिश के बीच जर्जर खपरैल घर धराशायी हो गया. घर की छत गिरने से उसमें सो रहे दो बच्चे मलबे में दब गये. दोनों बच्चे करीब आधे घंटे तक मलबे में फंसे रहे. पड़ोसियों की मदद से दोनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया. दोनों बच्चों को खतरे से बाहर बताया जाता है.

मलबे में दबे थे एक पुत्र और एक पुत्री

गृहस्वामी वार्ड निवासी मो. समीर उर्फ बबलू ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह पांच पुत्रियों और एक पुत्र की जीविका चलाते हैं. हाल ही में लंबी बीमारी से पीड़ित उनके पिता की मौत हो गयी. पिता के इलाज में आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी थी. इसी बीच बारिश से क्षतिग्रस्त खपरैल की छत धराशायी हो गयी.

आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद बची जान

मो. समीर ने बताया कि छत गिरने से उनका एकलौता पुत्र और एक पुत्री मलबे में दब गये थे. मलबे में दबे बच्चों के जीवित बचने की उम्मीद भी छोड़ दी थी. हालांकि, पड़ोसियों ने करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला. दोनों की जान बच गयी.

खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर को मजबूर

गृहस्वामी का कहना है कि छत गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने को विवश है. उनके अनुसार नगर पंचायत की ओर से अब तक किसी प्रकार की सहायता नहीं की गयी है. उन्होंने बताया कि नगर की ओर से कॉलोनी निर्माण की पहल भी नहीं की गयी है.

नगर पंचायत से मदद की उम्मीद

पीड़ित परिवार ने जर्जर मकान गिरने के बाद सहायता की जरूरत बतायी है. परिवार के सामने बारिश के मौसम में रहने की समस्या खड़ी हो गयी है. गृहस्वामी समेत अन्य लोग मौके पर मौजूद थे.

शहरी क्षेत्र में भी जर्जर घरों का खतरा

बताते चलें कि सुदूर क्षेत्रों के बजाय अब शहरी क्षेत्र में भी जर्जर घरों की छत धराशायी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. नासरीगंज के वार्ड चार में हुई घटना में भी छत गिरने के बाद मलबे में दबे दो बच्चे बाल-बाल बच गये.

ALSO READ : बैठक के बाद सड़क पर उतरे सासाराम डीएम, पोस्ट ऑफिस चौक से स्टेशन तक निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >