सासाराम : बिक्रमगंज में नागरिकों की समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचेंगी, नागरिक कल्याण समिति की पहली बैठक में उठा मुद्दा

बिक्रमगंज में नागरिक कल्याण समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। अनुमंडल पदाधिकारी ने जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों पर चर्चा की।

बिक्रमगंज. आम नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन तक सीधे पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी समन्वय स्थापित करने की दिशा में अनुमंडल प्रशासन ने नई पहल की है. अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में 8 सितंबर को अनुमंडल स्तर पर गठित नागरिक कल्याण समिति की पहली बैठक आयोजित की गई.

जनसमस्याओं और विकास के मुद्दों पर चर्चा

बैठक में समिति के उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने रखा. सदस्यों ने नागरिकों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव दिए.

पदाधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सामने रखी गई समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल हो सके.

नागरिक कल्याण समिति की पहली बैठक की तस्वीरें | Prabhat Khabar Network

समिति के गठन की गणमान्य लोगों ने की सराहना

बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों ने नागरिक कल्याण समिति के गठन और इस पहल के लिए अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार की सराहना की. सदस्यों का कहना था कि यदि इस मंच के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं लगातार प्रशासन तक पहुंचती रहें और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल हो, तो यह अनुमंडल के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है.

नागरिक कल्याण समिति की पहली बैठक की तस्वीरें | Prabhat Khabar Network

बैठक में स्थान व्यवस्था को लेकर नाराजगी

पहली बैठक के दौरान कुछ व्यवस्थागत असंतुष्टियां भी सामने आयीं. सभागार में जगह को लेकर समिति के कई गणमान्य सदस्यों में नाराजगी देखने को मिली. सदस्यों ने कहा कि उन्हें उनकी गरिमा के अनुरूप स्थान नहीं मिल पाया. कुछ सदस्य असंतुष्ट होकर बैठक से बाहर भी निकल गए.

व्यवस्था के बीच संवाद की हुई शुरुआत

स्थान व्यवस्था को लेकर असहज स्थिति के बावजूद जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन एवं समिति के बीच संवाद की शुरुआत को सकारात्मक पहल के रूप में देखा गया. अब समिति की आगामी बैठकों और उनमें उठाए गए मुद्दों पर होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी.

नागरिक कल्याण समिति की पहली बैठक की तस्वीरें | Prabhat Khabar Network

आगामी बैठकों में मुद्दों पर होगी कार्रवाई

अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि यह समिति की पहली बैठक है. आगे इसकी कई बैठकें होंगी और बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों के समाधान की हरसंभव कोशिश होगी.

प्रशासन तक समस्याएं पहुंचाने की अपील

अनुमंडलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों को नियमित रूप से समिति के माध्यम से प्रशासन के सामने रखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना नहीं, बल्कि प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर समाधान की दिशा में आगे बढ़ना है.

ALSO READ : बैठक के बाद सड़क पर उतरे सासाराम डीएम, पोस्ट ऑफिस चौक से स्टेशन तक निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >